व्हीटग्रास जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, ये बीमारियां भी होंगी दूर

wheatgrass juice
unsplash

डॉक्टर्स के अनुसार गेहूं के ज्वारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, क्लोरोफिल, कैल्शियम, आयोडीन, सेलेनियम, जिंक, आयरन, फाइवर, विटमिन के, विटमिन बी, सी और ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो के स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

हम गेंहू के आटे की रोटियाँ तो खाते हैं लेकिन गेंहू के ज्वारे के जूस यानी व्हीटग्रास जूस के फायदों के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। डॉक्टर्स के अनुसार गेहूं के ज्वारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, क्लोरोफिल, कैल्शियम, आयोडीन, सेलेनियम, जिंक, आयरन, फाइवर, विटमिन के, विटमिन बी, सी और ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो के स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। व्हीटग्रास जूस के सेवन से शरीर को कई तरह से लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको व्हीटग्रास जूस के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं 

वेट लॉस में मददगार 

वजन कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में इन जगहों पर हो रहा है दर्द तो हो सकती है हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या, इन चीजों से परहेज कर ऐसे करें नियंत्रित

पाचन को बेहतर बनाए 

व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स और फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह भोजन को पचाने में सहायक है।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए 

व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से आर्थराइटिस की समस्या में आराम मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

एनीमिया में फायदेमंद 

एनीमिया के रोगियों को भी व्हीटग्रास जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे 

व्हीटग्रास जूस हमारे दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इससे दिल की बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़