Fitness Tips: स्किपिंग रोप एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचना है जरूरी, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

Fitness Tips
Creative Commons licenses

हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से फिटनेस रूटीन फॉलो करता है। किसी को योग करना पसंद होता है तो कोई कार्डियो करता है। लेकिन आपको बता दें कि स्कपिंग रोप या रस्सी कूदना एक ऐसा वर्कआउट है। जो लगभग हर किसी को पसंद आता है।

फिटनेस फ्रीक लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। आमतौर पर लोगों को ऐसी फिटनेस रूटीन फॉलो किए जाने की सलाह दी जाती है। जिसे फॉलो करने में खुद को भी मजा आए। हांलाकि हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से फिटनेस रूटीन फॉलो करता है। किसी को योग करना पसंद होता है तो कोई कार्डियो करता है। लेकिन आपको बता दें कि स्कपिंग रोप या रस्सी कूदना एक ऐसा वर्कआउट है। जो लगभग हर किसी को पसंद आता है।

हम सभी लोगों में से कई लोग ऐसे हैं, जो बचपन में रस्सी कूदा करते थे। हांलाकि बचपन का यह खेल फिटनेस का एक हिस्सा है। यह खुद को फिट रखने का एक अच्छा तरीका है। भले ही रस्सी कूदना एक अच्छी एक्सरसाइज है, लेकिन इसे सही तरीके के करना काफी जरूरी होता है। लोग रस्सी कूदने के लिए दौरान काफी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। ऐसे में इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रस्सी कूदने के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: कैलोरी डेफिसिएट डाइट लेते समय इन चीजों को न कर अनदेखा, वेट लॉस की जर्नी पर पड़ सकती हैं भारी

अधिक हाथ हिलाना

ज्यादातर लोग रस्सी कूदने के दौरान हाथों को ज्यादा हिलाते हैं। खासतौर पर बिगनर रस्सी कूदने के दौरान अपने हाथों, कोहनी या कंधे को अधिक मूव कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि यह अप्रभावी होने के साथ ही थका देने वाला है। इसलिए प्रयास करें कि आइने के सामने खड़े होकर रस्सी कूदें, जिससे आपको अपने शरीर की मूवमेंट को मॉनीटर करने का मौका मिले। इससे आप आसानी से बॉडी मूवमेंट को मॉनिटर कर पाएंगे। रस्सी कूदने के दौरान आपके आर्म्स स्थित होने चाहिए। वहीं कलाइयों से ज्यादा मूवमेंट होनी चाहिए।

अधिक ऊंचा कूदना

बहुत से लोग ज्यादा ऊंचा कूदते हैं, अमूमन यह लगती सभी लोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं माना जाता है। क्योंकि जब आप ज्यादा ऊंचा कूदते हैं, तो आपके बार-बार अटकने की संभावना होती है। साथ ही आपके पैरों पर भी अधिक जोर पड़ता है और आप जल्दी थक जाते हैं। इसलिए रस्सी कूदने के दौरान आपको जमीन से सिर्फ 1-2 इंच ऊपर ही कूदना चाहिए। ऊंचाई आपके घुटनों तक नहीं आनी चाहिए।

वार्मअप ना करना

किसी भी वर्कआउट को करने से पहले वार्मअप किया जाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए रस्सी कूदने के दौरान भी इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग समय बचाने के चक्कर में अच्छे से वार्मअप नहीं करते हैं। वहीं सही तरह से वार्मअप नहीं किए जाने पर रस्सी कूदने से आपको चोट लगने की अधिक संभावना होती है। इसलिए इसे करने से पहले आपको जॉगिंग या फिर जंपिंग जैक आदि कुछ मिनट के लिए करना चाहिए।

एडवांस मूव्स

आपको बता दें कि स्किपिंग रोप एक्सरसाइज में भी कई वैरिएशन होते हैं। लेकिन प्रैक्टिस और लेवल को ध्यान में रखते हुए यह वैरिएशन किए जा सकते हैं। लेकिन कई बिगनर दूसरों की देखा-देखी में क्रॉसओवर या डबल अंडर मूव्स करने लगते हैं। लेकिन बिगनर होने पर इन मूव्स को करने से आपको चोट लगने का अधिक खतरा होता है। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़