बार-बार पिंपल्स निकल आना खराब गट हेल्थ हो सकती है वजह, इन ड्रिंक्स के सेवन से क्लियर होगी स्किन

 drinks
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

आजकल ज्यादातर लोग पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे की वजह गट हेल्थ भी हो सकती है। हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करने से आपकी स्किन अंदर तक डिटॉक्स हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के वजह से लोगों के चेहरे पर पिंपल्स बहुत ज्यादा निकलने लगते हैं। ऐसे में स्किन को पिंप्लस और पिगमेंटेशन फ्री बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। आमतौर पर लोग महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं लेकिन फिर भी पिंपल्स निकाल ही जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हो रहा तो आपको स्किन केयर के साथ ही अंदर से बॉडी डिटॉक्स करना काफी जरुरी है। इस लेख में हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपका गट हेल्थ बेहतर होगा और आपके चेहरा भी साफ हो जाएगा।

इन 3 हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करें

- बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप त्रिफला वॉटर का सेवन कर सकते हैं। आप रातभर एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में भिगो दें। इसके बाद अगले सुबह छानकर पी लें। यह पाचन को दुरुस्त करता है, लीवर को भी साफ होता है, कब्ज की समास्या दूर होती है। इससे स्किन अंदर से ग्लो होती है।

- नीम की ड्रिंक भी बेहद फायदेमंद होती है। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पिएं। नीम एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है, जो खून को साफ करता है। इसके सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, नीम ड्रिंक गट इंफ्लेमेशन को रोकता है।

- गिलोय ड्रिंक का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। गिलोय स्टेम को उबालकर उसका पानी छानकर पिएं। इसके सेवन से सूजन और पिगमेंटेशन कम होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़