IPL 2025 से बाहर हुई CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी संभालेंगे टीम की कप्तानी

Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 10 2025 7:05PM

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी करते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी पुष्टी की।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वहीं अब टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी करते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी पुष्टी की। 

हालांकि, ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब बीच सीजन में धोनी को सीएसके की कमान संभालनी पड़ी है, इससे पहले आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा की जगह धोनी ने टीम की जिम्मेदारी ली थी। 

वहीं  कोच फ्लेमिंग ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि, ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। एमएस धोनी कप्तान होंगे। गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। आईपीएल 2025 में सीएसके ने गायकवाड़ की कप्तानी में महज एक मुकाबला जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन उसके बाद से टीम ने लगातार चार मुकाबले गंवाए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़