Rohit Sharma ने किया तिरंगे का अपमान, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज

rohit sharma captain
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहित शर्मा ने एक डीपी लगाई है, जिसके कारण वो चर्चा में बने हुए है। रोहित की ये नई प्रोफाइल फोटो पर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस फोटो लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं जबकि कई लोग रोहित के सपोर्ट में भी आए है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में बारबाडोस में 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इसके बाद से भारतीय टीम और टीम को विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। टी20 विश् कप जीतने से लेकर रिटायरमेंट लेने तक के लिए वो लगातार सुर्खियों में छाए हुए है। अब रोहित शर्मा एक विवाद में घिर गए है और सुर्खियों में बने हुए है।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहित शर्मा ने एक डीपी लगाई है, जिसके कारण वो चर्चा में बने हुए है। रोहित की ये नई प्रोफाइल फोटो पर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस फोटो लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं जबकि कई लोग रोहित के सपोर्ट में भी आए है। इस फोटो में रोहित शर्मा पर आरोप लगा है कि वो तिरंगे का अपमान कर रहे है। तिरंगे का अपमान करने को लेकर लोगो ने रोहित शर्मा को तिरंगे का सम्मान करने की हिदायत देनी शुरू कर दी है।

रोहित शर्मा की प्रोफाइल फोटो पर बवाल

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदला है। इसके बाद से ही यूजर्स के गुस्से का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। नई तस्वीर को देखकर फैंस अधिक खुश नहीं है। फैंस ने रोहित की क्लास लगा दी है। फैंस ने आरोप लगाया है कि रोहित शर्मा ने इस फोटो के जरिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है।

दरअसल टी20 विश्व कप विजेता बनने के बाद बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में रोहित शर्मा ने स्टेडियम में भारतीय झंडा गाड़ा था।

इस पल की एक तस्वीर को रोहित ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर लगाया है। रोहित शर्मा का मकसद था कि क्रिकेट जगत में भारत और भारतीय तिरंगा शान से लहरा रहा है। मगर इससे फैंस को कुछ और ही मिल गया है। तिरंगे का अपमान करने का भले ही रोहित शर्मा की मंशा ना रही हो मगर उनके इस कदम से फैंस काफी नाराज हो गए है। फैंस को इस तरह का व्यवहार भारतीय तिरंगे के साथ करना नागवार गुजरा है।

बता दें कि फोटो में तिरंगा जमीन को छूता दिख रहा है। फैंस ने 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम अधिनियम का भी हवाला दिया है। इसके अनुसार "झंडे को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने या पानी में गिरने नहीं दिया जाना चाहिए"। फैंस ने सोशल मीडिया पर रोहित की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही इस व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगने के लिए भी कहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़