प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

cricket team
ANI

भारत ने एकतरफा मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर आठ सत्र में सातवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी महिला क्रिकेट टीम ने अपने धैर्य और निपुणता से देश को गौरवान्वित किया है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप प्रतियोगिता जीतने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने धैर्य और निपुणता से देश को गौरवान्वित किया है। भारत ने एकतरफा मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर आठ सत्र में सातवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी महिला क्रिकेट टीम ने अपने धैर्य और निपुणता से देश को गौरवान्वित किया है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, 7वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

महिला एशिया कप जीतने पर टीम को ढेर सारी बधाई। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए के लिए शुभकामनाएं।’’ पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। वह नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी और भारत ने 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने तीन विकेट चटकाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़