Live

IND vs NZ Highlights: भारत ने तीसरी बार जीता चैंपिंयस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड का फिर फाइनल में टूटा दिल

 IND vs NZ live score
प्रतिरूप फोटो
BCCI
Kusum । Mar 9 2025 2:00PM

भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया।

टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया।

252 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सेंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। जबकि केएल राहुल और रविद्र जडेजा नाबाद लौटे। 

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत सधी हुई थी। विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना पाए। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उन्हें शमी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं माइकल ब्रेसवेल शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। फिलहाल, भारत को खिताब जीतने के लिए 252 रन चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Mar 09, 2025

21:52

Champions Trophy 2025 का खिताब भारत के नाम

टीम इंडिया ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया।

 

Mar 09, 2025

21:43

भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 13 गेंदों में 7 रन की जरूरत है। वहीं रविंद्र जडेजा और केएल राहुल भारत को जीत के नजदीक ले जा रहे हैं।

Mar 09, 2025

21:41

IND vs NZ Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा

भारत को हार्दिक पंड्या के रूप में छठा झटका लगा है। हार्दिक पंड्या ने भारत को बेहतरीन स्थिति में पहुंचा दिया है। वहीं भारत को अभी भी जीत के लिए 11 रन की जरूरत है।

Mar 09, 2025

21:36

IND vs NZ Live Score: हार्दिक-राहुल बढ़ा रहे पारी को आगे

हार्दिक  पंड्या और केएल राहुल की जोड़ी भारत को जीत के निकट लेते जा रही है। भारत को 20 गेंदों में 15 रन की जरूरत है। IND- 237/5

Mar 09, 2025

21:29

IND vs NZ Live Score: भारत खिताब से बस 32 रन दूर

भारत खिताब से बस 32 रन दूर है। टीम इंडिया को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन की जरूरत है। 

Mar 09, 2025

21:15

IND vs NZ Live Score: अक्षर पटेल के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा

भारत  को अक्षर पटेल के रूप में पांचवां झटका लगा है। वहीं अक्षर ने 40 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

Mar 09, 2025

21:11

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

41 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 202 रन हो गया है। वहीं केएल राहुल और अक्षर की जोड़ी पारी को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल भारत को जीत के लिए 53 गेंदों में 50 रन की जरूरत है।

Mar 09, 2025

21:01

IND vs NZ Live Score: अर्धशतक से चूके श्रेयस अय्यर

48 रन बनाकर श्रेयस अय्यर आउट हो गए। इसके साथ ही भारत को चौथा बड़ा झटका लगा है। अय्यर को कप्तान मिचेल सैंटनर ने रचिन रविंद्र के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही अय्यर अपने अर्धशतक से चूक गए।

Mar 09, 2025

20:54

IND vs NZ Live score: भारत को जीत के लिए 69 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 73 गेंदों में 69 रन की जरूरत है। वहीं श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

Mar 09, 2025

20:49

IND vs NZ Live Score: अय्यर ने टीम इंडिया को खेल में कराई वापसी

बेहतरीन छक्के के साथ श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को गेम में बेहतरीन वापसी कराई है। तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 174 रन।

Mar 09, 2025

20:37

IND vs NZ Live Score: अय्यर-अक्षर से लंबी साझेदारी की उम्मीद

तीन विकेट गिरने के बाद भारत की  स्थिति मुश्किल में है। जिस कारण श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच लंबी साझेदारी की उम्मीद है। 

Mar 09, 2025

20:21

IND vs NZ Live Score: भारत को जीत के लिए 121 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 130 गेंदों में 121 रन की जरूरत है। अभी तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा  दिए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

Mar 09, 2025

20:14

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा 76 रन बनाकर हुए आउट

भारत को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया। वहीं इस दौरान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। 

Mar 09, 2025

19:52

IND vs NZ Live Score: विराट कोहली महज 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। कोहली ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए। कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।

Mar 09, 2025

19:48

IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल हुए आउट

भारत को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। भारत ने 105 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया है। वहीं उन्हें मिचेल सेंटनर ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। 

Mar 09, 2025

19:38

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 100 रन

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

Mar 09, 2025

19:17

IND vs NZ live Score: रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी है। वहीं भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 65 रन है।

Mar 09, 2025

19:07

IND vs NZ Live Score: रोहित-गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी

न्यूजीलैंड के  खिलाफ रोहित शर्मा और गिल के बीच 50 रन की साझेदारी हुई है। वहीं रोहित लंबे शॉट लगा रहे हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर भी 51 रन हो गया है।

Mar 09, 2025

19:00

IND vs NZ Live Score: कीवी टीम को याद आ रहे हैं मैट हेनरी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 5.3 ओवर में नेथन स्मिथ की गेंद पर 92 मीटर का लंबा छक्का लगाया है। न्यूजीलैंड टीम को अपने तेज गेंदबाज मैट हेनरी याद आ रहे हैं। इंजरी होने के कारण मैट हेनरी मुकाबले से बाहर हैं। IND- 37/0

Mar 09, 2025

18:50

IND vs NZ Live Score: भारत की सधी हुई शुरूआत

खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सधी हुई शुरुआत हुई है। वहीं रोहित शर्मा (20) और शुभमन गिल (5) रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Mar 09, 2025

18:33

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। क्रीज पर बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए हैं। 

Mar 09, 2025

18:02

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का टारगेट

दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसके बाद अब भारत के सामने जीत के लिए 252 रन का टारगेट है। 

Mar 09, 2025

17:59

IND vs NZ Live Score: माइकल ब्रेसवेल का अर्धशतक पूरा

माइकल ब्रेसवेल ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका है। ब्रेसवेल ने अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। 

Mar 09, 2025

17:55

IND vs NZ Live Score: कप्तान मिचेल सेंटनर रन आउट

8 रन बनाकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर रन आउट हो गए हैं। वह रन आउट हुए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा। फिलहाल क्रीज पर अब ब्रेसवेल और स्मिथ की जोड़ी है।

Mar 09, 2025

17:37

IND vs NZ Live Score: मोहम्मद शमी को मिली विकेट की सफलता

भारत वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच में आखिरकार मोहम्मद शमी को अपना पहला विकेट डेरिल मिचेल के रूप में मिल गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम को छठा झटका लगा है। वहीं डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 61 रन बनाए। 

Mar 09, 2025

17:36

IND vs NZ Live Score: वरुण चक्रवर्ती मैदान से बाहर गए

टीम इंडिया के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं। फिलहाल वरुण ने अपने स्पेल पूरे कर लिए हैं।

Mar 09, 2025

17:34

IND vs NZ Live score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन है। वहीं माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

Mar 09, 2025

17:10

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 172 रन

40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर  5 विकेट के नुकसान पर 172 रन है। वहीं माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिचेल की जोड़ी क्रीज पर हैं। अब आखिरी पावरप्ले की शुरुआत होगी।

Mar 09, 2025

17:03

IND vs NZ Live score: भारत को पांचवीं सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। फिलिप्स ने इस दौरान 52 गेंदों में 34 रन बनाए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम मुश्किल में नजर आ रही है।

Mar 09, 2025

16:40

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 143 रन

न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन हो गया है। वहीं क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स (22) और डेरिल मिचेल (34) मौजूद हैं। 

Mar 09, 2025

16:15

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथी सफलता

टॉम लेथम के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया है। लेथम ने इस दौरान 30 गेंदों में 14 रन बनाए। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर- 108/4

Mar 09, 2025

16:03

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर 102 हो गया है। जबकि टीम ने अभी तक तीन विकेट गंवाए हैं। वहीं क्रीज पर टॉम लेथम और डेरिल मिचेल मौजूद हैं। 

Mar 09, 2025

15:35

IND vs NZ Live Score: कुलदीप की गुगली में फंसे कीवी बल्लेबाज

कुलदीप ने भारत को तीसरा विकेट झटका है। उन्होंने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा है। वहीं कुलदीप का ये दूसरा विकेट है।

Mar 09, 2025

15:24

IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरी सफलता मिली

कुलदीप यादव अपना पहला ओवर डालने आए और पहले ही गेंद पर अपनी  गुंगली में रचिन रविंद्र को फंया दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। रविंद्र के बाद केन विलियमसन का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं।

Mar 09, 2025

15:22

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 64/1

10 ओवर के बाद  न्यूजीलैंड का स्कोर 64/1 है। इसके साथ ही पहला पावर प्ले भी समाप्त हो गया है। इसके साथ ही क्रीज पर विलियमसन और रचिन रविंद्र मौजूद हैं।

Mar 09, 2025

15:12

IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता मिल गई

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। विल यंग को 23 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल NZ- 57/1

Mar 09, 2025

15:07

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन

न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन हो गया है। फिलहाल क्रीज पर विल यंग (16) और रचिन रविंद्र (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mar 09, 2025

14:54

IND vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र लगा रहे लंबे शॉट्स

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र (25) लंबे शॉट लगा रहे हैं। वह कीवी टीम की पारी को मजबूती दे रहे हैं। वहीं 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 37/0

Mar 09, 2025

14:29

IND vs NZ Live score: मुकाबला शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जहां न्यूजीलैंड की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने विल यंग और रचिन रविंद्र की जोड़ी बतौर ओपनर आई है। जबकि गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी कर रहे हैं।

Mar 09, 2025

14:13

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वहीं भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि न्यूजीलैंड टीम में एक बदलाव हुआ है। मैट हेनरी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नेथन स्मिथ को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। 

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

न्यूजीलैंड-  विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नेथन स्मिथ।

Mar 09, 2025

14:05

IND vs NZ Live Score: भारत एक बार फिर हारा टॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के मामले एक बार फिर अनलकी रहे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं भारत पहले गेंदबाजी करेगा।

अन्य न्यूज़