DU के इन टॉप कॉलेज में मिल गया एडमिशन तो बल्ले-बल्ले हो जाएगी, मिलेगी 100% प्लेसमेंट

du
Unsplash

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना लोगों का सपना होता है। अगर आप भी डीयू में पढ़ना चाहते हैं तो आपको डीयू के टॉप कॉलेजों के बारे में बताते हैं।

12वीं पास हर एक छात्रों का सपना होता है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में जरुर पढ़ें। डीयू के इन टॉप कॉलेज में एडमिशन लेना हर कोई चाहता है। जिसके लिए कई स्टूडेंट्स काफी मेहनत करते हैं। अगर आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय के इन टॉप कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन तो इनके बारे में आज ही जान लें।

मिरांडा हाउस कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेज में शुमार है मिरांडा हाउस कॉलेज। यह कॉलेज नंबर- 1 है और इसके साथ ही साल 2023 में इसे NIRF रैंकिंग 74.81 मिली थी। यहां पर एकदम पढ़ाई के साथ-साथ बढ़िया फैसिलिटी भी मिलती है।

हिंदू कॉलेज

DU के हिंदू कॉलेज ने NIRF रैंकिंग 2023 में 72.39 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। आपको बता दें कि इस कॉलेज की स्थापना 1899 में की गई थी। यह साइंस और आर्ट के लिए देश के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है।

किरोड़ीमल कॉलेज

डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज ने NIRF रैंकिंग 2023 में 9वां स्थान हासिल किया है। इस कॉलेज से पढ़े हुए स्टूडेंट्स देश-विदेश में बढ़िया पदों पर कार्यरत है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी।

लेडी श्रीराम कॉलेज

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन डीयू के टॉप कॉलेजो में से एक है। बता दे कि NIRF के द्वारा साल 2023 में 9वां स्थान मिला है। रैंकिंग में इसका स्कोर 69.32 है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

डीयू का यह कॉलेज NIRF रैंकिंग 2023 में 11वां स्थान हासिल किया है। इसने रैंकिंग में 68.86 स्कोर किया है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना साल 1926 में लाला श्री राम के द्वारा की गई थी। 

हंसराज कॉलेज

डीयू का सबसे फेमस और टॉप कॉलेज है। इसकी स्थापना साल 1948 में हुई थी। हंसराज कॉलेज NIRF रैंकिंग 2023 में 68.42 स्कोर के साथ 12वीं रैंक हासिल की है। 

सेंट स्टीफंस कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय का यह सेंट स्टीफंस कॉलेज ने NIRF रैंकिंग 2023 में 67.83 स्कोर के साथ 14वीं रैंक हासिल की है। इस कॉलेज की स्थापना 1881 में हुई थी। 

देशबंधु कॉलेज

डीयू का यह कॉलेज टॉप 10 कॉलेजों में से एक है। इसकी NIRF रैंकिंग 2023 में 65.22 स्कोर के साथ 17वां स्थान पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़