Government Jobs: टेरिटोरियल अर्मी में निकली भर्ती, सैलरी होगी 63 हजार से ज्यादा, जानें वैकेंसी डिटेल्स

Government Jobs
ANI

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आर्टिकल आपके लिए ही है। देश के युवाओं के लिए अर्मी में नौकरी पाने के लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, टेरिटोरियल अर्मी ने 60 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आइए जानते है इसकी पूरी जानकारी।

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने के वालों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, टेरिटोरियल आर्मी ने 60 अधिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक कैंडीडेट अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

इन पदों पर निकली भर्ती

- जूनियर कमीशन अधिकारी - 1 पद

- जनरल ड्यूटी सैनिक - 37 पद

- शेफ कम्युनिटी सैनिक - 4 पद

- कारीगर (लकड़ी का काम) सैनिक - 4 पद

- वॉशरमैन सैनिक - 3 पद

- ड्रेसर/सैनिक - 2 पद

- हाउस कीपर सैनिक - 2 पद

- क्लर्क/सैनिक - 2 पद

- कारीगर (धातुकर्म) सैनिक - 2 पद

- दर्जी/सैनिक - 2 पद

- उपकरण मरम्मतकर्ता सैनिक - 3 पद

- कुल पदों की संख्या - 62

जानें कितनी होगी सैलरी

टेरिटोरियल आर्मी ने 60 अधिक पदों पर भर्ती निकली। वहीं, सैलरी की बात करें तो एलडीसी की, 19900-63200 रुपए प्रतिमाह है। इसके साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। एमटीएस वालों को सैलरी, 18000-56900 मिलेगी और साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

- 12वीं पास

- इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 WPM और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 WPM होना अनिवार्य है।

आयु की सीमा

- जेसीओ रैंक - अधिकतम 55 साल

- अन्य रैंक - अधिकतम 50 साल

सिलेक्शन प्रोसेस

डॉक्यूमेंट्स  वेरिफिकेशन

- फिजिकल फिटनेस टेस्ट

- एफिशिएंसी टेस्ट

- इंटरव्यू

- मेडिकल टेस्ट

डॉक्यूमेंट्स वेरिफेकेशन का पता आपको बता दें। इच्छुक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल फिटनेस के लिए 18 से 19 नवंबर 2024 तक जसवंत सिंह ग्राउंड, गाढ़ी कैंट, देहरादून में रिपोर्ट करना होगा। आपको बता दें कि, फिजिकल फिटनेस और इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट 20 से 23 नवंबर 2024 के बीच होगा।

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़