Kesoram Industries की मंजूश्री खेतान का हुआ निधन, शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए रहीं मशहूर

Manjushree Khaitan
प्रतिरूप फोटो
X@TBkbiet
रितिका कमठान । May 17 2024 5:00PM

मंजूश्री खेतान अक्टूबर 1998 में केसोराम बोर्ड में शामिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2019 में केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चेटरपर्सन की भूमिका निभानी शुरू की जब उनके उद्योगपति पिता बसंत कुमार बिड़ला का निधन हो गया था।

मंजूश्री खेतान का निधन हो गया है जो कि केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरपर्सन थी। मंजूश्री खेतान का निधन बीमारी के बाद हुआ है। बीके बिड़ला समूह के अधिकारियों की मानें को बीमारी के बाद से वो अपने कोलकाता स्थित घर में थी, जहां उनका निधन हो गया है। वह अपने पीछे असाधारण नेतृत्व और परोपकार की विरासत छोड़ गई। 

न्यूज एजेंसी की मानें तो मंजूश्री खेतान अक्टूबर 1998 में केसोराम बोर्ड में शामिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2019 में केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चेटरपर्सन की भूमिका निभानी शुरू की जब उनके उद्योगपति पिता बसंत कुमार बिड़ला का निधन हो गया था। बता दें कि मंजूश्री खेतान बसंत कुमार बिड़ला की छोटी बेटी थी। वर्ष 2013 में उन्होंने कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन को लेकर कंपनी ने कहा कि मंजूश्री खेतान की प्रतिबद्धता बोर्ड रूम से परे शिक्षा के क्षेत्र तक फैली हुई है।

समूह के अधिकारियों ने कहा कि अशोक हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के साथ उनका चार दशक लंबा जुड़ाव युवा मस्तिष्क के पोषण के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है, जिसमें समाज के वंचित वर्गों की लड़कियों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें कहा गया है कि उनका इतनी जल्दी निधन, केसोराम और उसकी सहायक कंपनियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने हाल के दिनों में अच्छी प्रगति करना शुरू कर दिया था। बता दें कि मंजूश्री खेतान का कोई प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी नहीं है। ऐसे में अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनके बाद इस पद को कौन संभालेगा। साथ ही उनकी संपत्ति पर भी मालिकाना हक किसे मिलेगा ये जानकारी सामने नहीं आई है।

 

बिकेगा सीमेंट का कारोबार

केसोराम इंडस्ट्रीज अपने सीमेंट कारोबार को बेचने की तैयारी में है। सीमेंट कारोबार बीके बिड़ला के पोते कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को सौंपा जाएगा। अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़