Government Employees के लिए छुट्टियों की लिस्ट हुई जारी, वर्ष 2024 में इतने दिन नहीं करना होगा काम

bank holiday
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Nov 16 2023 3:34PM

ऑप्शनल छुट्टी में होली, जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी मकर संक्रांति, रथ उत्सव, ओणम, पोंगल,बसंत पंचमी, बैसाखी, गुड़ी पड़वा, छठ पूजा और करवा चौथ शामिल है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, ईद ए मिलाद, की छुट्टी कर्मचारियों को दी जाएगी।

वर्ष 2023 कुछ ही महीनों में गुजर जाएगा, जिसके बाद नया साल 2024 में खेला जाएगा। नए साल में हर कर्मचारी को छुट्टियां भी भरपूर मात्रा में मिलती है। इस नए वर्ष में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को कई छुट्टियां दी जाएगी। इसी बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 की छुट्टियों की सूची भी जारी कर दी है।

इस सूची में सभी गजेटेड हॉलिडे सेलिब्रेशन फेस्टिवल और ओरिजिनल त्योहारों को जगह दी गई है। छुट्टियों की इस लिस्ट में गजेटेड ऑप्शनल और कंपलसरी छुट्टियों को शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2023 के ऑफिस में ब्रांडों के अनुसार सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को 17 गजेटेड छुट्टियां मिलती हैं। इसके अलावा उन्हें कई ऑप्शनल छुट्टियां भी दी जाती है। इस ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक वर्ष 2024 में दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के सभी अधिकारियों को आदेशानुसार दी गई छुट्टियों पर अवकाश दिया जाएगा। कर्मचारियों को दो ऑप्शनल छुट्टियों को चुनने की सुविधा भी दी जाएगी।

बता दें कि ऑप्शनल छुट्टी में होली, जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी मकर संक्रांति, रथ उत्सव, ओणम, पोंगल,बसंत पंचमी, बैसाखी, गुड़ी पड़वा, छठ पूजा और करवा चौथ शामिल है।

 

ये हैं अनिवार्य छुट्टियां

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, ईद ए मिलाद, की छुट्टी कर्मचारियों को दी जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़