बंगाली सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन

Supriya Devi, veteran Bengali actress, dies at 85

बंगाली फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी पुत्री ने यह जानकारी साझा की है। वह 85 वर्ष की थीं। उनके पारिवार में एक पुत्री हैं।

कोलकाता। बंगाली फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी पुत्री ने यह जानकारी साझा की है। वह 85 वर्ष की थीं। उनके पारिवार में एक पुत्री हैं। उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ के साथ 1952 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली सुप्रिया का जन्म 1933 में हुआ। उनका कॅरियर करीब पांच दशक लंबा रहा। 1959 में उत्तम कुमार के साथ आयी ‘सोनार हरिन’ सुप्रिया के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

उन्होंने चौरंगी, बाग बंदी खेला और मेघे धाका तारा जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, बंगाल की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया चौधरी (देवी) के निधन से शोकग्रस्त हूं। हम उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद रखेंगे। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़