उपकार से लेकर बॉर्डर तक, सभी देशभक्ति फिल्मों ने दर्शकों को किया है भावुक

जितनी मशहूर यह फिल्म हुआ थी उतने ही इसके गाने भी हुए। हालांकि यह फिल्म मल्टीस्टारर थी और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
देश अपनी आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। हम हर साल अपने स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। साथ ही साथ देशभक्ति को जागृत किए रखने के लिए तरह-तरह के आयोजन भी किए जाते हैं। यह वही दिन होता है जिस दिन हम अपने आजादी के परवानों को नम आंखों से याद करते हैं। उनकी याद में बनाए गए फिल्मों को भी हम देखते हैं और अपनी आंसुओं को नहीं रोक पाते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके बिना आपकी स्वतंत्रता दिवस अधूरी रह सकती हैं।
सबसे पहले फिल्में
शहीद
1965 में बनी यह फिल्में अमर शहीद भगत सिंह पर फिल्माया गया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर बनी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।
बॉर्डर
जितनी मशहूर यह फिल्म हुआ थी उतने ही इसके गाने भी हुए। हालांकि यह फिल्म मल्टीस्टारर थी और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जानिए वो बातें, जिससे राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत आदि के बारे में आपका ज्ञान समृद्ध हो
लक्ष्य
लक्ष्य फिल्म 2004 में आई थी। यह कहानी 1999 के कारगिल युद्ध की घटनाओं पर आधारित थी। इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर थे जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और ओमपुरी की थी।
उपकार
यह फिल्म 1965 की लड़ाई पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज कुमार थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। माना जाता है कि इस फिल्म के बारे में मनोज कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से मार्गदर्शन मिला था। इस फिल्म में भारत के कृषि प्रधान देश की भी झांकी को दिखलाया गया था।
क्रांति
जब जब देश भक्ति फिल्मों की बात आएगी क्रांति का नाम जरूर आएगा। मनोज कुमार, दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बॉबी और प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों से भरपूर यह फिल्म हमारी आजादी की लड़ाई की कहानी को बयां करती है।
तिरंगा
इस फिल्म के डायलॉग सभी भारतीयों को याद होंगे। राजकुमार और नाना पाटेकर अभिनीत यह फिल्म पसंदीदा देशभक्ति फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 आतंकी गिरफ़्तार
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
राजकुमार संतोषी की यह फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन की थी जबकि उनके साथ सुशांत सिंह सुखदेव की भूमिका में थे। इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते।
सरफरोश
सीमा पर जारी आतंकवाद को दिखाने वाली यह फिल्म सभी भारतीयों को पसंद आई थी। इस फिल्म में एक भारतीय अधिकारी ईमानदारी को दिखाया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान, सोनाली बेंद्रे और नसरुद्दीन शाह थे। इस फिल्म के गाने भी खूब मशहूर हुए थे।
लगान
बात देशभक्ति फिल्म की हो और लगान की बात ना हो तो शायद ऐसा कम ही होता रहा होगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान थे।
इसे भी पढ़ें: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है? यह कब और क्यों मनाया जाएगा?
मंगल पांडे: द राइजिंग
फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग क्रांतिकारी मंगल पांडे के जीवन पर आधारित थी। मंगल पांडे को अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का आगाज करने वाला भी माना जाता है। फिल्म में मंगल पांडे की भूमिका में आमिर खान थे।
एअरलिफ्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आधुनिक भारत की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सद्दाम हुसैन के इराक द्वारा कुवैत पर आक्रमण के दौरान फंसे भारतीयों को बाहर निकालने पर आधारित है।
अन्य न्यूज़