तेजस्वी प्रकाश जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो एक्ट्रेस का बताया हुआ होममेड फेस पैक कैसे बनाएं

glowing skin
Instagram

टीवी इंडस्ट्री की मशूहर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी बेदाग खूबसूरत त्वचा का सीक्रेट सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब आप भी दमकती त्वचा पाने के लिए घर पर बना सकते हैं यह सीक्रेट होममेड फेस पैक। इसे लगाने का तरीका भी आपको बताते हैं।

टेलीविजन इंडस्ट्री और बिग बॉस 15 फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बेदाग खूबसूरती के लिए फैंस के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। तेजस्वी की खूबसूरती के उनके फैंस भी दीवाने है। क्या आप भी उनके ग्लोइंग त्वचा का राज जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। तेजस्वी प्रकाश ने अपनी बेदाग खूबसूरत त्वचा का सीक्रेट सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब आप भी दमकती त्वचा पाने के लिए घर पर बना सकते हैं यह सीक्रेट होममेड फेस पैक। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।

होममेड फेस पैक बनाने के लिए जरुरी चीजें

- दो बड़े चम्मच बेसन

- एक चम्मच दही

कैसे बनाएं ये फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लें। इस पैक को लगाने से कई फायदे मिलते हैं। जैसे कि बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है। बेसन से त्वचा को साफ करने से त्वचा में रंगत आती है। इतना ही नहीं, बेसन त्वचा से मुंहासों, काले धब्बों और अनइवन स्किन टोन जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। 

फेस पैक को यूज करने का तरीका

इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप फेस पैक को पानी से धो लें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़