Long Lasting Lipstick: फटे होंठों पर लगानी चाहिए इस तरह की लिपस्टिक, जानिए लिप केयर के ये टिप्स

Long Lasting Lipstick
Creative Commons licenses/Flickr

मौसम बदलने या सही तरीके से लिप केयर रूटीन फॉलो नहीं करते हैं, तो आपके होंठ फटने लगते हैं। आमतौर पर होंठ फटने के कई कारण हो सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि फटे होंठों पर किस तरह लिपस्टिक लगानी चाहिए।

हर महिला और लड़की को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। हालांकि रोजाना कोई हैवी मेकअप नहीं करता है। वहीं बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं। वहीं अगर हम रोजाना मेकअप नहीं भी करते हैं, तो लिपस्टिक लगाना जरूर पसंद करते हैं। लेकिन मौसम बदलने या सही तरीके से लिप केयर रूटीन फॉलो नहीं करते हैं, तो आपके होंठ फटने लगते हैं। आमतौर पर होंठ फटने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फटे होंठों पर किस तरह लिपस्टिक लगानी चाहिए।

क्यों फटते हैं होंठ

अधिकतर मौसम बदलने के कारण होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में हमें रोजाना लिप केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। साथ ही होंठों को सही तरीके और सही मात्रा में पोषण देना चाहिए। ड्राईनेस और होंठों की त्वचा में नमी का कम होना होंठों के फटने का एकमात्र कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Sawan Saree Designs: स्टाइलिश लुक पाने के लिए सावन में पहनें श्वेता तिवारी जैसी साड़ियां, लगेंगी बेहद खूबसूरत

फटे होंठों की ऐसे करें देखभाल

होंठों की देखभाल करने के लिए रोजाना लिप केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इसलिए आप रोजाना दिन में 3-4 बार लिप बाम लगा सकते हैं। होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए आप लिप स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्स्ट्रा लिप केयर के लिए रोजाना होंठों पर रात को सोने से पहले लिप ऑयल अप्लाई कर सकती हैं।

किस तरह लगाएं लिपस्टिक

बता दें कि फटे हुए होंठों पर लिपस्टि लगाने के लिए सबसे पहले लिप को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। फिर किसी ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, जिसमें पहले से ऑयल मौजूद हो। बाजार में आपको कई सारे ब्रांड्स के नारियल के तेल और विटामिन-ई एक्सट्रेक्ट वाले लिपस्टिक शेड्स मिल जाएंगे। अगर आपके होंठ फटे रहते हैं, तो आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें, बल्कि ग्लॉसी लुक वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़