New Hairstyle: फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं ये इंडियन क्रिकेटर्स, स्टाइलिश लुक के लिए ये हेयर स्टाइल करें फॉलो

सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी चूजी होते हैं। न्यू हेयर कट लेने से पहले लड़के ट्रेंड का खास ख्याल रखते हैं। आज हम आपको टॉप-5 क्रिकेटरों की हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी चूजी होते हैं। न्यू हेयर कट लेने से पहले लड़के ट्रेंड का खास ख्याल रखते हैं। यह ट्रेंड या तो फिल्मी अभिनेताओं से आता है या फिर इंडियन क्रिकेटर्स से। आजकल इंडियन क्रिकेटर को देखकर लड़के अपनी हेयर स्टाइल रखना पसंद करते हैं। हांलाकि कई बार इंडियन क्रिकेटर अजीबो-गरीब लुक रख लेते हैं, जिसके कारण वह चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टॉप-5 क्रिकेटरों की हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इन क्रिकेटरों की तरह लुक रख सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी लुक
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जिनको माही कहा जाता है, वह भी सबसे पहले अपनी हेयर स्टाइल के कारण ही पहचाने गए थे। यहां तक की माही के हेयर स्टाइल की तारीफ किए बिना तो पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति भी नहीं रह पाए थे। धोनी अपनी हेयर स्टाइल में अक्सर बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो माही जैसा हेयर लुक रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका
हार्दिक पांड्या लुक
इसके अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वह अधिकतर छोटे बाल रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी हार्दिक पांड्या जैसे बाल रख सकते हैं।
विराट कोहली लुक
भारत की शान इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के लाखों फैंस हैं। वह भी फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। वहीं विराट कोहली के दीवाने तो फिल्मी स्टार्स भी रहे हैं। अभिनेता वरुण धवन ने भी कोहली की स्टाइल कॉपी की थी। वह कोहली भी अंडर कटहेयर स्टाइल फॉलो करते है। उन बियर्ड लुक काफी फेमस है। आप चाहें तो कोहली जैसा हेयर स्टाइल कॉपी कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर लुक
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कुछ समय पहले अय्यर ने अपने बालों को कलर कराया था। समय के साथ वह छोटे और बड़े दोनों बाल रखते हैं। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर बियर्ड लुक रखना नहीं भूलते हैं।
रवींद्र जडेजा लुक
भारत के स्पिनर रवींद्र जडेजा का स्टाइल भी काफी फेमस हैं। हांलाकि उनके बाल घने और मेसी हैं। जडेजा पर स्ट्रेट हेयर और घुंघराले बाल काफी अच्छे लगते हैं। हाल में क्रिकेटर ने अल्लू अर्जुन के लुक को कॉपी किया था। जडेजा अपनी मूंछों के कारण भी जाने जाते हैं।
अन्य न्यूज़