Pune में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान जमीन पर गिर जाने से हुई युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान फिलहाल शहर के शिवाजीनगर इलाके में स्थित पुलिस मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, अहमदनगर के संगमनेर के तुषार बबन भालके अनिवार्य दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। यह दौड़ भर्ती अभियान के शारीरिक परीक्षण का हिस्सा थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तुषार को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान