योगी आदित्यनाथ ने गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिविल लाइन इलाके में गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन संग्रहालय की दीर्घाओं में वैदिक काल, उपनिषद काल, रामायण काल, पुराण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल, स्वतंत्रता संग्राम तथा पूर्वांचल के गौरव आदि विषयों के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए।

गोरखपुर में आने वाले देश व विदेश के पर्यटकों के ज्ञान और मनोरंजन के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से 1.60 एकड़ भूमि पर गौरव संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस योजना के अन्तर्गत संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक कियाजाना है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में बड़ी साजिश नाकाम, रेल की पटरी पर मिला सिलेंडर, मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से टला हादसा

QUAD Summit में शामिल होने के बाद न्यूयोर्क पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में लेंगे भाग

नेचुरल तरीके से दिखना है यंग और यूथफुल तो इन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल

Immune system को करना है बूस्टअप तो अपनाएं ये अनोखे तरीके