फतेहपुर में महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, हत्या की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 25 साल की एक महिला का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या किए जाने आशंका जताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास खेत की झाड़ियों से पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात 25 साल की एक महिला का शव बरामद किया है, जिसके नाक और गले में चोट के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए उसके शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। एएसपी ने बताया कि महिला के नाक और गले में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

अगला सीएम कौन? Haryana के एग्जिट पोल में Congress की जीत की भविष्यवाणी, गदगद हुए Bhupinder Singh Hooda

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में बुरे फंसे कोरियोग्राफर Jani Master, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित किया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मृत पाये गये सात मोर, जांच शुरू

एटा में एक अज्ञात युवती का शव पाया गया