By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2023
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।