By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में रहने वाली एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक 48 वर्षीय शिक्षक नृत्य और संगीत सिखाने के लिए 10 वर्षीय बच्ची के घर आता था और उसे सिखाने के बहाने हर दिन नए-नए वीडियो बच्ची के कंप्यूटर पर अपलोड कर देता था।
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने एक शिक्षक को संगीत और नृत्य सिखाने के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि आरोपी गत कई दिनों से नृत्य कक्षा के दौरान बच्ची को कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो दिखा रहा था।