अमेरिका ने म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को बताया ''नस्लीय संहार''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2017

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने हिंसा के लिए म्यामां की सेना और स्थानीय तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अमेरिकी सांसद और अधिकार समूह ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते रहे हैं कि म्यामां में हिंसा को नस्ली संहार घोषित किया जाए। म्यामां के रखाइन प्रांत में हिंसा के कारण छह लाख से अधिक रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल