US: भारतीय मूल का व्यक्ति तीन किशोरों की हत्या का दोषी पाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे की घंटी बजाकर शरारत करने वाले तीन किशोरों की हत्या करने का दोषी पाया गया है। मीडिया में आयी एक खबर से यह जानकारी मिली। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार, रिवरसाइड काउंटी निवासी अनुराग चंद्रा को शुक्रवार को हत्या के प्रयास के तीन आरोप और हत्या के तीन आरोपों में दोषी पाया गया। खबर में कहा गया है कि यह घटना 19 जनवरी, 2020 को हुई थी, जब किशोरों के एक समूह ने शरारत करते हुए चंद्रा के घर की घंटी बजाई थी।

चंद्रा ने बताया कि घंटी बजाकर भागने से पहले एक किशोर ने उन्हें चिढ़ाया था। उसने तीनों किशोरों की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। खबर में कहा गया है कि इस घटना में 16 साल के तीनों किशोरों की मौत हो गई थी। जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस दिन चंद्रा नशे में था। उसने कहा कि वह शरारत से ‘बेहद परेशान’ था तथा दावा किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था।

इसे भी पढ़ें: Tunisia के तट पर दो सप्ताह के भीतर 210 प्रवासियों के शव मिले

उसने शरारत करने वाले लड़कों का पीछा किया और उनकी कार को टक्कर मारकर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया था। चंद्रा ने यह भी बताया कि कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद वह नहीं रुका क्योंकि उसे लगा कि कोई घायल नहीं हुआ है। खबर में कहा गया है कि इस दुर्घटना में 18 वर्षीय एक चालक सहित 13 वर्षीय दो यात्री बच गए। चंद्रा इस दुर्घटना से पहले 2020 में घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में पहले से ही आरोपों का सामना कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग