United Nations Day 2024: हर साल 24 अक्तूबर को मनाया जाता है यूनाइटेड नेशन डे, जानिए इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2024

आज ही के दिन यानी की 24 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना की गई थी। देशों के बीच तनाव को दूर करके दोस्ती कायम करने, विश्वभर में शांति और सुरक्षा और लोगों को मानवाधिकार प्रदान करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। ऐसे में हर साल 24 अक्तूबर को इसे संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, गठन की शुरूआत और उद्देश्य के बारे में...


जानिए इतिहास

बता दें कि साल 1945 में सेकेंड वर्ल्ड वॉर खत्म होने के बाद कई देशों को काफी नुकसान हुआ था। इसको देखते हुए और शांति की स्थापना के उद्देश्य से यूनाइटेड नेशंस की स्थापना की गई। यूएन के गठन के दौरान इसमें दुनियाभर से 51 देश शामिल हुए थे। उस दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र नाम दिया था।

 

वहीं वर्तमान समय की बात करें तो इस संगठन में 193 स्थाई और अस्थाई सदस्य शामिल हैं। हालांकि भारत अभी तक इस संगठन का परमानेंट सदस्य नहीं बना है। लेकिन कई मौकों पर भारत अस्थाई सदस्य के तौर पर इसका हिस्सा रहा है।


ऐसे हुआ गठन

सैन फ्रांसिस्को में इस संगठन के गठन के लिए 25 अप्रैल 1945 को 50 देशों की सरकारों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। फ्रांसिस्को में ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर बनाने के शुरुआत हुई। फिर 25 जून 1945 को इसके मसौदे को अपनाया गया और 24 अक्तूबर 1945 को इसको पूर्ण तरीके से अपना लिया गया।


संयुक्त राष्ट्र के अंग

इस संगठन का काम दुनियाभर में शांति बनाए रखने के अलावा लोगों को मानवीय और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करना है। जिसके चलते इसको कई अंगों में बांटा गया है। इस संगठन के प्रमुख अंग संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद्, सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्, संयुक्त राष्ट्र महासभा, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय हैं।


उद्देश्य

बता दें कि UNO का मुख्य उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में विश्वव्यापी सहयोग को बढ़ावा देना।

वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना, विश्व के लोगों की भलाई को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण सहयोग देना।

लोगों के सभी मौलिक मानवाधिकारों को मान्यता देना और सभी लोगों को समान रूप से अधिकार प्रदान करना।

यह संगठन आत्मनिर्णय के आदर्शों के आधार पर सरकारों के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने का काम करता है।

प्रमुख खबरें

संवाद में शक्ति... भारत-चीन सीमा समझौते पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह, देर-सवेर समाधान निकल ही आएगा

रोहित शर्मा के नाम हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Prabhasakshi Exclusive: एक दूसरे को देख लेंगे की चेतावनी देने वाले India-China क्यों लगा रहे हैं हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे

सीएम योगी ने दीपावली से पहले ही युवाओं को दिया उपहार