Noida में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोलियां चलाईं, महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2023

नोएडा। नोएडा में 30 वर्षीय एक महिला की उसके घर में घुसकर कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों द्वारा मंगलवार को गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि यह घटना मध्य नोएडा क्षेत्र के बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरौला इलाके की बृज विहार कॉलोनी में दोपहर करीब ढाई बजे हुई। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) सुनीति ने बताया कि महिला की पहचान मौसम कुमार की पत्नी सोनी के रूप में हुई है। 


मूल रूप से बिहार निवासी यह दंपति करीब छह महीने पहले इस कॉलोनी में रहने आया था। पुलिस के मुताबिक, यह महिला की दूसरी शादी थी और सोनी का अपने पूर्व पति से विवाद था। सुनीति ने बताया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर दंपति के घर आए थे तथा उन्होंने सोनी तथा उसके पति से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तथा दोनों युवकों ने महिला पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीति ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार