कोलकाता के फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

कोलकाता महानगर के मा फ्लाईओवर पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब मोटरसाइकिल सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रेलिंग से टकरा गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति फ्लाईओवर से उछलकर सड़क पर गिर गया। उसका एसएसकेएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर है।’’

उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी