झारखंड में जंगली हाथियों के हमले में महिला समेत दो की मौत

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025

झारखंड में जंगली हाथियों के हमले में महिला समेत दो की मौत

झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन अधिकारी ने बताया कि महाबुआंग पुलिस थाना अंतर्गत बुरुइर्गी देबाटोली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अपने घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय विकास ओहदार नामक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

सिमडेगा के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशांक शेखर सिंह ने बताया कि दूसरी घटना बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। यहां पास के जंगल में महुआ के फूल एकत्र करने गई सिबिरया लुगुन नामक 45 वर्षीय महिला को हाथी ने हमला कर मार डाला।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10,000 रुपये प्रदान किए। अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवजे की शेष राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी। हाथी के हमले में जान गवाने वालों को झारखंड सरकार चार लाख रुपए का मुआवजा देती है।

प्रमुख खबरें

MI vs KKR: अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक

MI vs KKR: अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का लाखों का नुकसान, मैच जीतने के बाद भी लगा जुर्माना

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का लाखों का नुकसान, मैच जीतने के बाद भी लगा जुर्माना

IPL 2025 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की आईपीएल 2025 की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार दूसरी हार

इन तरीकों से WWE Wrestle Mania 41 में Jacob Fatu बन सकते हैं टाइटल मैच का हिस्सा, जानें पूरी जानकारी