By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2023
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार हादसे में 17 वर्षीय किशोर और उसके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अंबरनाथ थाने के एक अधिकारी ने कहा, कार मंगलवार रात उल्हासनगर-अंबरनाथ मार्ग पर एक पेड़ से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार, माता-पिता को उपहार में मिली कार को किशार चला रहा था। उसके साथ उसका 18 वर्षीय एक दोस्त भी कार में सवार था। इस दौरान कार पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।