नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक अन्य आरोपी (29)के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में बड़ी साजिश नाकाम, रेल की पटरी पर मिला सिलेंडर, मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से टला हादसा

QUAD Summit में शामिल होने के बाद न्यूयोर्क पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में लेंगे भाग

नेचुरल तरीके से दिखना है यंग और यूथफुल तो इन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल

Immune system को करना है बूस्टअप तो अपनाएं ये अनोखे तरीके