मणिपुर में प्रतिबंधित पीएलए के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2024

मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि असम राइफल्स की एक टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 87 के पास से शनिवार को दोनों कार्यकर्ताओं को पकड़ा और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

इसमें बताया गया कि दोनों की पहचान एन प्रियो सिंह (21) और एस देवजीत सिंह (21) के रूप में हुई है और उन्हें पल्लेल पुलिस को सौंप दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के एक सदस्य को भारत-म्यांमार सीमा के पास यांगहोउबुंग गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पीआरईपीएके के गिरफ्तार कार्यकर्ता की पहचान रॉबर्ट लालहादम के रूप में हुई है और उसके पास से एक राइफल बरामद की गई है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव के थांगजिंग रिज के पास तलाश अभियान में पांच राइफल, एक देसी मोर्टार, चार डेटोनेटर और दो ग्रेनेड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के एक इलाके में तलाशी अभियान में छह हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रमुख खबरें

सीमा पार घुसपैठ रुकने पर ही बंगाल में शांति स्थापित की जा सकती है : Amit Shah

Hasina के खिलाफ हत्या के मामले में 28 नवंबर तक जांच रिपोर्ट पेश की जाए: बांग्लादेश की अदालत

देश में रचनात्मक ऊर्जा की लहर, Mann Ki Baat में PM Modi ने कहा- एनिमेशन की दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ छाया हुआ है

Hyatt का अगले पांच-छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य