By एकता | Oct 28, 2022
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। उद्योगपति ने गुरुवार को 44 अरब अमेरिकी डॉलर में सोशल मीडिया कंपनी को कथित तौर पर खरीद लिया है। ट्विटर के मालिक बनते ही एलन ने कंपनी के चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है, जिनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। इन सब के बीच टेस्ला के सीईओ की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गयी है। एलन मस्क की निजी जिंदगी काफी रंगीन रही हैं। उन्होंने लेखक, अभिनेत्रियों से लेकर सिंगर तक को डेट किया है। चलिए एलन मस्क की लव-लाइफ पर एक नजर डालते हैं।
जस्टिन मस्क (विल्सन)- एलन मस्क की जस्टिन विल्सन से पहली मुलाकात 1990 के दशक के अंत में ओंटारियो की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान हुई थी। दो साल डेट करने के बाद दोनों ने 2000 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद 2008 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें, जस्टिन के साथ शादी से एलन के पांच बच्चे हैं।
तालुलाह रिले- हॉलीवुड अभिनेत्री प्राइड एंड प्रेजुडिस (2005) और इंसेप्शन (2010) जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एलन और तालुलाह ने दो साल तक डेट करने के बाद 2010 में शादी की और 2012 में तलाक लिया। तलाक लेने के कुछ समय बाद जोड़े ने 2013 में दूसरी शादी की और 2016 में दोनों ने फिर से तलाक ले लिया।
एम्बर हर्ड- तालुलाह रिले से तलाक होने के बाद साल 2016 में मस्क ने अभिनेत्री एम्बर हर्ड को डेट किया था। काम में व्यस्त होने की वजह से साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एम्बर हर्ड अपने पति और अभिनेता जॉनी डेप से तलाक के बाद एलन मस्क के साथ रिश्ते में आई थीं। हालाँकि, अभिनेता ने मस्क पर हर्ड के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था, जब वह उनके साथ शादीशुदा थीं।
ग्रिम्स- एलन मस्क ने अप्रैल 2018 में सिंगर ग्रिम्स को डेट करना शुरू किया था। इसी साल दोनों ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर बतौर कपल एंट्री की थी। सितंबर 2021 में दोनों अलग हो गए। बता दें, जोड़े ने अलग होने के बाद सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया था।
शिवोन ज़िलिस- मस्क का उनके स्टार्टअप "न्यूरालिंक" की एक शीर्ष कार्यकारी जिलिस के साथ भी अफेयर था, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जिनका जन्म मस्क और ग्रिम्स के दूसरे बच्चे के जन्म से पहले हुआ था।