त्रिपुरा: बेटों ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2024

पश्चिमी त्रिपुरा में दो बेटों द्वारा 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई।

महिला करीब डेढ़ साल पहले पति की मौत होने के बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है। जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा।’’ कोलोई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Mithun Chakraborty को मिलेगा Dadasaheb Phalke Award, जानें क्यों इस पुरस्कार को सबसे बड़ा सम्मान क्यों कहा जाता है?

Sonawari Assembly Seat: सोनावरी से क्या फिर हैट्रिक मारेगी JKNC या PDP इस बार जमाएगी कब्जा

दिल्ली के मीर विहार में निर्माणाधीन इमारत की छत ढही, चार लोगों को बचाया गया

Ladwa Assembly Elections: CM सैनी से सामने मेवा सिंह पेश कर रहे चुनौती, दिलचस्प है लाडवा सीट पर मुकाबला