Tripura सरकार ने की 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को राज्य में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय बंद रखने के संबंध में बृहस्पतिवार देर रात एक अधिसूचना जारी की। 

 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल कांग्रेस ने लोगों से की Rahul Gandhi की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने की अपील


सचिवालय प्रशासन विभाग के उप सचिव आशिम साहा ने अधिसूचना में कहा, केंद्र की अधिसूचना के अनुरूप, राज्य सरकार ने 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है। देशभर में केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) भी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार