नोटबंदी के बाद लोगों को तीन महीने परेशानी हुईः ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2017

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को लगातार तीन महीने परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने कई ट्वीट में कहा, ‘‘आज तीन महीने से ऊपर हो गये, लेकिन प्रतिबंध और परेशानी खत्म नहीं हुई। जनता ने अपनी आर्थिक स्वतंत्रता खो दी है। जब आर्थिक स्वतंत्रता नहीं रहती है तब मुख्य स्वतंत्रता भी खत्म हो जाती है।’’

 

तृणमूल सुप्रीमो ने नोटबंदी और नये नोट जारी करने की प्रक्रिया का हवाला देते हुए आगे कहा, ‘‘डीमो-रिमो (डिमोनेटाइजेशन-रिमोनेटाइजेशन) ने देश को पटरी से उतार दिया है। दूरदर्शिता विहीन, मिशन विहीन, दिशा विहीन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था काफी धीमी हो गयी है। देश स्पष्ट तौर पर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। यह कब तक चलेगा?’’ ममता ने यह भी कहा, ‘‘महज कुछ उद्योगपतियों को इससे दिक्कत नहीं हो रही है। आम लोगों, मध्यवर्ग के लोगों, दलितों और गरीबों को लगातार इससे जूझना पड़ रहा है।’’

 

प्रमुख खबरें

स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाया: Ram Mohan Naidu

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान