झारखंड में नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

 झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को आठ से 15 वर्ष की आयु की तीन लड़कियों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रामगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में घटी।

काहुबेरा गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया, उनमें से एक नदी में गहराई में चली गयी और डूब गयी।

दो अन्य ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गयीं। मृतकों की पहचान सिमरन कुमारी, छाया कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों के शव दामोदर नदी से बाहर निकाले गए।

प्रमुख खबरें

सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में 37 आतंकवादी मारे गए

कन्नौज में कच्चा मकान गिरने से दो सगे भाई-बहन की मौत

झारखंड में नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

नसरल्लाह की मौत के बाद China ने सभी पक्षों, खासकर इजराइल से तनाव घटाने की अपील की