7 जुलाई से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, शुरु हो रहे हैं अच्छे दिन, होगा धनलाभ

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 05, 2024

सभी ग्रह अपने निश्चित समय में अवधि को पूरा करने के बाद एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। धन, वैभव और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इन राशि के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र, वृषभ और तुला के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कौन-सी राशियों के शुरु होंगे अच्छे दिन।

मेष राशि

माता से धन प्राप्ती का योग बन रहा है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। नौकरी बदलने का योग बन रहा है। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों के चलते उत्साह से भरपूर रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मां का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का प्यार मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन निश्चित है। नौकरी में अफसरों का सहयोग पूरा मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी में मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशि

आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिल सकता है। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।  मन खुश रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

प्रमुख खबरें

T20 Champion की Victory Parade के दौरान महिला हो गई थी बेहोश, मुंबई पुलिस ने पीड़िता को बचाने वाले कांस्टेबल को किया सम्मानित

Kalki 2898 AD Box Office Report | प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म सबसे तेजी से कमाए 500 करोड़, शाहरुख खान का रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma और टीम पर T20 Champion बनने के बाद होगी पैसों की बरसात, मिलेंगे करोड़ों रुपये

महज 17 साल की उम्र में हॉकी टीम में शामिल हुए Vivek Sagar को मिली ओलंपिक टीम में जगह