Telangana Elections : भाजपा के तीन सांसद हारे, कांग्रेस के तीन सांसद जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

तेलंगाना से भाजपा के तीन लोकसभा सदस्यों को राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के तीन और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक सांसद ने जीत हासिल की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि निजामाबाद से पार्टी के सांसद डी. अरविंद कोरातला विधानसभा सीट पर हार गए।

आदिलाबाद से भाजपा के एक अन्य लोकसभा सदस्य सोयम बापू राव को भी बोथ विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी कोडंगल से जीते, जो मलकाजगिरी से लोकसभा सदस्य हैं।

वह कामारेड्डी सीट से भी चुनाव लड़े थे लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से हार गए। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य के. वेंकट रेड्डी और एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने क्रमशः नलगोंडा और हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्रों से जीत दर्ज की। बीआरएस के लोकसभा सदस्या मेडक कोथा प्रभाकर रेड्डी दुब्बाक विधानसभा सीट से विजयी हुए।

प्रमुख खबरें

Career Tips: पसंदीदा जॉब पाने के लिए बनाएं दमदार रिज्यूमे, सिलेक्शन होगा पक्का

Spring Roll Sheet: घर पर बनाएं मार्केट जैसा स्प्रिंग रोल शीट, उंगलियां चाट जाएंगे लोग

Khamenei on India Muslim: भारत को लेकर बोलना ईरान को पड़ गया भारी, दोस्त इजरायल ने कहा- जल्द ही आजादी मिलने वाली है

Jammu-Kashmir Elections: कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव की तैयारी पूरी, बुधवार को 24 सीटों पर डाले जाएंगे वोट