सिद्धरमैया ने कन्नड़ को कर्नाटक की कामकाज की भाषा बनाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के लोगों से कन्नड़ को अपनी कामकाज की बनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती मैसूर राज्य का नाम कर्नाटक रखे जाने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से कर्नाटक को कन्नड़ का राज्य बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां रहने वाले सभी लोग कन्नड़ भाषी हैं। आपकी मूल चाहे जो भी हो, कामकाज की कन्नड़ ही होनी चाहिए। कन्नड़, राज्य की मुख्य और पहली होनी चाहिए। हर सीखें, लेकिन कन्नड़ राज्य की आधिकारिक होनी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने गोकक आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्नाटक में कन्नड़ की समृद्धि के लिए माहौल बनाने हेतु कन्नड़ कवलु समिति का गठन किया गया था। गोकक आंदोलन कन्नड़ को राज्य में प्रथम का दर्जा देने से संबंधित था। उन्होंने बताया कि बाद में यह समिति कन्नड़ विकास प्राधिकरण बन गयी।

सिद्धरमैया ने लोगों से सभी भाषाओं का सम्मान करने, अधिक से अधिक भाषाएं सीखने, लेकिन कन्नड़ को कभी नहीं छोड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्नड़ के आंदोलन के वरिष्ठकार्यकर्ताओं और गोकक आंदोलन के नेताओं को सम्मानित भी किया।

प्रमुख खबरें

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में बुरे फंसे कोरियोग्राफर Jani Master, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित किया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मृत पाये गये सात मोर, जांच शुरू

एटा में एक अज्ञात युवती का शव पाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 72 साल के हुए