न्यू हैम्पशायर में एक अस्पताल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

न्यू हैम्पशायर अस्पताल के गलियारे में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और इसके बाद पुलिस ने बंदूकधारी को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी ने जिस व्यक्ति को अस्पताल में गोली मारी थी उसे ‘कॉनकॉर्ड हॉस्पिटल’ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी की घटना अस्पताल के आगे के गलियारे तक सीमित रही और सभी मरीज सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार रात की है।

इस घटना में पुलिसकर्मी सुरक्षित है, फिलहाल गोलीबारी के कारणों के बारे में जानकारी नहीं पाई है। न्यू हैम्पशायर अस्पताल’ लगभग 185 बिस्तरों वाला अस्पताल है और यह मनोरोग से पीड़ित व्यस्कों के लिए एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यह अस्पताल ‘कॉनकॉर्ड हाई स्कूल’ के पास स्थित है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य एनी कस्टर ने एक बयान जारी करके गोलीबारी की घटना को ‘‘भयावह’’ करार दिया और जनता से तब अस्पताल से दूर रहने को कहा जब पुलिस वहां कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों का आभार। मृतक के परिजन के प्रति संवेदना...।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार