शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर शहर के निर्धारित दौरे की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की।

चौहान ने सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोपाल मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बाद में, चौहान ने इस साल के अंत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी भी हैं।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी