Sanjay Singh आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता भी चुना गया है।

सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल ने हमेशा (मुझे) सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इसके लिये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का अत्यंत आभार।’’

इससे पहले, सिंह अपने पहले कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किये गए हैं।

इस साल 19 मार्च को सिंह ने संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। पार्टी ने कहा कि वर्तमान में आप 10 सदस्यों के साथ राज्यसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है और लोकसभा में इसके तीन सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में चौखंबा में फंसी थीं दो विदेशी महिला पर्वतारोही, Indian Air Force ने सुरक्षित निकाला

Sharad Pawar का साथ छोड़कर जाने पर Ramraje Naik को हो रहा है पछतावा

स्वर्ग से भी सुंदर हैं ये भारत के 5 वाटरफॉल, बनाएं घूमने का प्लान

उद्योगपति Anil Ambani की अगुवाई वाला रिलायंस समूह 17,600 करोड़ रुपये जुटाएगा