जर्मनी में अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती होने पर रूस भी जवाबी कार्रवाई करेगा : Putin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि जर्मनी में अमेरिका द्वारा लंबी दूरी की और हाइपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती की योजना के जवाब में रूस नये हमलावर हथियार तैनात कर सकता है। सेंट पीटर्सबर्ग में एक नौसैनिक परेड में, पुतिन ने जवाबी उपाय करने का संकल्प लिया। अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह 2026 में हथियारों की तैनाती शुरू कर देगा ताकि फरवरी 2022 में यूक्रेन में मॉस्को के चौतरफा आक्रमण के बाद, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय देशों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर सके। 


पुतिन ने कहा, अगर अमेरिका ऐसी योजनाओं को लागू करता है तो हम अपने नौसेना के तटीय बलों की क्षमता बढ़ाने सहित मध्यम और कम दूरी की मिसाइल की तैनाती पर पहले से लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध से खुद को मुक्त मानेंगे। उन्होंने कहा कि मॉस्को द्वारा उपयुक्त हथियार प्रणालियों का विकास अपने अंतिम चरण में है। 


वाशिंगटन और मॉस्को दोनों ने हाल के हफ्तों में मध्यम दूरी की मिसाइल तैनात करने में तत्परता का संकेत दिया है। इसपर 1987 की अमेरिका-सोवियत संधि के तहत दशकों से प्रतिबंध लगा हुआ था। अमेरिका ने 2019 में इस समझौते से खुद को अलग कर लिया था और मॉस्को पर मिसाइल परीक्षण करने का आरोप लगाया था, जो समझौते का उल्लंघन करता है। रूस ने इन आरोपों का खंडन किया है। पुतिन वर्षों से यूरोप में अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती को मॉस्को की क्षमताओं को बाधित करने के उद्देश्य से एक आक्रामक कदम बताते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग