न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे ऋषभ पंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2024

 ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन घुटने में चोट लगने के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले यह जानकारी दी।

टीम प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है,‘‘ऋषभ पंत मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम उनकी प्रगति पर निगरानी रखे हुए है। ’’

पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे। गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 मेंकार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं।

इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया था कि पंत के घुटने में सूजन आ गई है लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।

रोहित ने प्रेस कांफ्रेस में बताया, ‘‘दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Kamala Harris ने ट्रंप को बताया अस्थिर व्यक्ति, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों से की देश को आगे रखने की अपील

प्रदेश में बिगड़े हालात से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, कई अधिकारियों की होगी छुट्टी

महमूद अल-ज़हर, अल-हय्या, खालिद मशाल... इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार के खात्मे के बाद कौन करेगा अब Hamas का नेतृत्व?

PAK vs ENG: कामरान गुलान नहीं इंग्लैंड को मात देने के बाद ये खिलाड़ी बनाम प्लेयर ऑफ द मैच