REPUBLIC DAY PARADE: कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में विमानों ने दिखाए करतब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2024

कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में आज 54 विमानों/हेलीकॉप्टरों का लुभावना एयर शो देखने को मिला जिसमें फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के तीन विमान, भारतीय वायु सेना के 46, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर ने फ्लाई पास्ट (सलामी उड़ान) में भाग लिया।

विमानों ने परेड देखने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हवा में अनेक आकृतियां उकेरीं। पायलटों ने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर तेजस , राफेल, एसयू-30, मिग-29 अपग्रेड, पी-8आई, जगुआर, डकोटा, डोर्नियर, सी-17, सी-130जे के साथ-साथ हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड के साथ उड़ान भरी।

इनके अलावा आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर और अपाचे जैसे पुराने और आधुनिक विमान तेजस, नेत्र, वरुण, वज्रांग, त्रिशूल, अमृत, अर्जन और तंगेल सहित विभिन्न संरचनाओं का प्रदर्शन किया गया। अंत में, राफेल लड़ाकू विमान ने वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार