Government Jobs: ISRO में निकली 103 पदों पर भर्ती, जानें एजुकेशन क्वालिफिकेशन

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 14, 2024

सरकारी नौकरी के चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सामने आईं। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में मेंडिकल ऑफिसर, साइंटिस्ट, इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की डिटेल्स


- चिकित्सा अधिकारी- 3 पद

- वैज्ञानिक/ इंजीनियर - 10 पद

- तकनीकी सहायक - 28 पद

- वैज्ञानिक सहायक - 1 पद

- तकनीशियन - बी - 43 पद

- ड्राफ्ट्समैन- बी- 13 पद

- सहायक (राजभाषा) - 5 पद

- कुल पदों की संख्या - 103


एजुकेशन क्वालिफिकेशन


इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ ITI/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन/ ME/ M.Tech/ MBBS / MD की डिग्री होना अनिवार्य।


आयु सीमा


- न्यूनतम - 18 वर्ष

- अधिकतम - 28-35 वर्ष

- आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट मिली।


चयन प्रक्रिया


- लिखित टेस्ट

- स्किल टेस्ट या इंटरव्यू

- डॉक्यूमेंट वेरिफेकिशन

- मेडिकल टेस्ट


इस तरह से करें अप्लाई


- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।

- करेंट अपॉर्च्युनिटी के विकल्प पर क्लिक करें।

- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

- सारी डिटेल्स दर्ज करें।

- संबंधित दास्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट करें।

- इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बढ़ी मुश्किलें, राहुल के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्ज

BJP केवल हिंदुओं का इस्तेमाल करती है, आदित्य ठाकरे ने बांग्लादेश टीम के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Indian Railways ने प्रयागराज स्टेशन पर शुरु किया Executive Lounge, यात्रियों को मिल सकेगी सुविधा

Salim Khan Threatened | सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी, पास से गुजरे शख्स ने कान में कही ये बात!