प्रिंस हैरी ने माना कि उनके और उनके भाई प्रिंस विलियम के रास्ते हैं अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

लंदन। प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया है कि उनकी और उनके भाई की राहें अब अलग हैं और उनके संबंधों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल के महीनों में हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की कई खबरें आईं थी। आइटीवी के साथ एक साक्षात्कार में प्रिंस हैरी ने स्वीकार किया कि उनके हाई प्रोफाइल जीवन और परिवार के समक्ष दबाव के चलते उनके बीच कुछ अपरिहार्य घटा है।

इसे भी पढ़ें: आखिर ऑस्ट्रेलिया के बड़े अखबारों ने अपना फ्रंट पेज खाली क्यों छोड़ा?

अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के वक्त उन्होंने कहा था, ‘‘हम भाई हैं और हमेशा भाई रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त हमारी राहें अलग जरूर हैं लेकिन मैं उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा और मैं जानता हूं कि वह भी मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। हम व्यस्तता के चलते पहले की तरह एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं लेकिन मैं उसे बहुत प्रेम करता हूं।’’प्रिंस हैरी नेकहा, ‘‘भाई होने के नाते आप जानते हैं कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।’’प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के बीच मनमुटाव की भी खबरें आई थी। विलियम बड़े भाई हैं।

इसे भी पढ़ें: ताइवान का एकीकरण होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती : बीजिंग

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल