Prime Minister Modi ने Swami Vivekananda की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2024

नयी दिल्ली, 12 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि विवेकानंद ने भारतीय अध्यात्मवाद और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे जिसमें देश भर से आए युवा भाग लेंगे। यह महोत्सव हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार