प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दें।’’

भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं और वह बृहस्पतिवार को 51 वर्ष के हो गए। हास्य कलाकार से नेता बने भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir: नई सरकार बनते ही टारगेट किलिंग, गैर-कश्मीरी युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भूमि आवंटन विवाद के बीच ईडी का बड़ा एक्शन, मैसूरु में MUDA ऑफिस पर मारा छापा

अमेरिका, ब्रिटेन को साथ लेकर भारत को घेर रहे थे ट्रूडो, तभी मोदी की रूस यात्रा को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

गिग कर्मियों, ऑनलाइन मंच से जुड़े कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा की नीति विचाराधीनः Mandaviya