World Polio Day 2024: सालों बाद फिर सामने आए पोलियो के मामले, रीढ़ और दिमाग को प्रभावित करती है ये बीमारी

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2024

हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पोलियो या पोलियोमाइलाइटिस, एक वायरल बीमारी है। जोकि काफी ज्यादा खतरनाक होती है। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है। इस बीमारी में लकुआ और सांस लेने में कठिनाई होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गंभीर मामले में यह बीमारी मृत्यु की वजह भी बन सकती है। हालांकि साल 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है।


बता दें कि हाल ही के कुछ महीनों में फिर से इस गंभीर बीमारी के मामले सामने आए हैं। ऐसे में इन मामलों ने पोलियो के खतरे को फिर से फोकस में ला दिया है। पोलियोवायरस की वजह से यह बीमारी होती है। यह एक जानलेवा बीमारी है। साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य सभा को इसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया था।


क्यों मनाया जाता है यह दिन

इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डालता है। यह दिन के हर बच्चे को इस खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए पोलियो टीकाकरण के महत्व को बढ़ाने पर भी जोर देता है। पोलियो जैसे विनाशकारी बीमारी को खत्म करने और इसको रोकने में संगठनों की अहम भूमिका होती है।


विश्व पोलियो दिवस के मौके पर दुनिया भर के स्वास्थ्य संगठन पोलियो बीमारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शामिल होते हैं और इस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त करने के प्रयासों का जश्न मनाते हैं। इसकी सहायता से लोगों को पोलियो बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है। वहीं इस बीमारी के रोकथाम के लिए धन भी जुटाने का प्रयास किया जाता है।


थीम

बता दें कि पिछले कई सालों से विश्व पोलियो दिवस की थीम को एक ही विषय पर चलाया जा रहा है, इसकी थीम 'माताओं और बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य' है। यह थीम बच्चों में पोलियो उन्मूलन की लड़ाई को बढ़ावा देता है। साथ ही यह माताओं के लिए स्वस्थ भविष्य देने के महत्व को भी बताता है।


इतिहास

मेडिकल शोधकर्ता जोनास साल्क के जन्मदिन पर रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पहली बार विश्व पोलियो दिवस मनाया गया था। दरअसल, जोनास साल्क ने पोलियो वैक्सीन का विकास करने वाली टीम का नेतृत्व किया था। इन्होंने साल 1955 में इनएक्टिवेटेड पोलियोवायरस वैक्सीन बनाई थी। फिर साल 1962 में अल्बर्ट साबिन ने ओरल पोलियो वैक्सीन विकसित की थी।

प्रमुख खबरें

संवाद में शक्ति... भारत-चीन सीमा समझौते पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह, देर-सवेर समाधान निकल ही आएगा

रोहित शर्मा के नाम हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Prabhasakshi Exclusive: एक दूसरे को देख लेंगे की चेतावनी देने वाले India-China क्यों लगा रहे हैं हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे

सीएम योगी ने दीपावली से पहले ही युवाओं को दिया उपहार