पुलिस का जवान हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा, वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुराना है।

उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार की है।

प्रमुख खबरें

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग

जनवरी 2025 में लॉन्च मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV, 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज!